90s की ये मशहूर एक्ट्रेस फिल्मों से दूर होकर भी कमाती हैं करोड़ों

करिश्मा कपूर 90 के दशक की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं।

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में में काम किया है।

लेकिन शादी के बाद से ही एक्ट्रेस बहुत कम परदे पर नजर आईं। हालांकि, करिश्मा कपूर का तलाक हो चुका है और वो अब एक बार फिर से बॉलीवुड में एक्टिव हो गई हैं।

करिश्मा कपूर कई टीवी शोज को जज करने के साथ ही कई संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं।

सलमान खान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के साथ ही करिश्मा कपूर कई चैरिटी संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करिश्मा कपूर करीब 87 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

एक्ट्रेस कई बड़े ब्रांड की एंबेसडर भी हैं। साथ ही वो Babyoye कंपनी की शेयर होल्डर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की सालाना कमाई 50 करोड़ से भी ज्यादा है।

करिश्मा कपूर गार्नियर, क्रिसेंट लॉन, केलॉग्स और डैनॉन जैसे कई ब्रांडों की ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही वो कई डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी करती हैं।