Feb 04, 2024

90s की बिकिनी गर्ल ने 15 की उम्र में दिया था रेप सीन, हुई थी ऐसी हालत

राहुल यादव

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम खान को फिल्म 'त्रिदेव' में 'ओए ओए' गाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 14 साल की उम्र में करियर शुरू कर दिया था और 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी।

Source: Sonam Khan/Insta

सोनम 90 के दशक की बिकिनी गर्ल के नाम से भी फेमस हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी इंटरेस्टिंग किस्से शेयर करती रहती हैं।

Source: Sonam Khan/Insta

इसी बीच अब 'त्रिदेव' एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर देवानंद के साथ फोटो शेयर की है और उनकी फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने एक्टर के साथ फिल्म 'लश्कर' के जरिए पहली बार स्क्रीन शेयर की थी।

Source: Sonam Khan/Insta

इस फिल्म में देवानंद के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर सोनम खान ने लिखा कि इसमें वो उनकी बहन बनी थीं। इसमें उनके इंटेंस सीन्स थे, जिसे करने में वो काफी घबरा रही थीं। उस समय एक्ट्रेस की उम्र महज 15 साल थी।

Source: Sonam Khan/Insta

सोनम की पोस्ट की मानें तो एक्ट्रेस सीन के दौरान काफी घबरा गई थीं। ऐसे में देवानंद ने उन्हें सीन के लिए तैयार किया था। वो हमेशा उनकी बैक की तरह रहे हैं।

Source: Sonam Khan/Insta

सोनम खान ने देवानंद की तारीफ की और पुराने दिनों काफी मिस किया। उन्होंने अंत में लिखा वो जहां भी होंगे गुनगुनाते होंगे कि मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया।

Source: Sonam Khan/Insta

सोनम खान ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में की थी। उनकी पहली फिल्म 'विजय' थी। इसके बाद वो 'त्रिदेव' और 'मिट्टी और सोना' में नजर आईं। इन फिल्मों से एक्ट्रेस रातों रात स्टार बन गईं। उन्हें कई बड़ी फिल्में ऑफर होने लगी थी।

Source: Sonam Khan/Insta

लेकिन, एक्ट्रेस ने करियर के पीक पर एक्टिंग को छोड़ दिया और 17 साल की उम्र में 'त्रिदेव' के मेकर राजीव राय से शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय के बाद उनके पति पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद कपल इंडिया छोड़ स्विटजरलैंड में सेटल हो गया।

Source: Sonam Khan/Insta

अध्यात्म की राह पर टीवी की नागिन, शिव की भक्ति में दिखीं लीन