Feb 04, 2026

इमोशनल ड्रामा के शौकीनों के लिए बेहतरीन फिल्में, जो आपको भावुक कर देंगी

Archana Keshri

कुछ कहानियां सिर्फ देखी नहीं जातीं, वे दिल में उतर जाती हैं… स्क्रीन बंद होने के बाद भी उनका असर खत्म नहीं होता। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें आप सिर्फ एक बार देख सकते हैं। इसलिए नहीं कि वे अच्छी नहीं हैं, बल्कि इसलिए कि वे बहुत ज्यादा सच्ची, बहुत ज्यादा दर्दनाक और बहुत ज्यादा भावनात्मक होती हैं। ये फिल्में दिल तोड़ती हैं, रुलाती हैं और अंत में आपको थोड़ी देर के लिए खाली-सा छोड़ देती हैं।

Source: Still From Film

A Walk to Remember (2002)

यह फिल्म प्यार, आस्था और त्याग की एक बेहद सादगी भरी लेकिन गहरी कहानी है। नॉर्थ कैरोलिना के दो किशोर, लैंडन और जैम, हालात के चलते एक-दूसरे के करीब आते हैं। जैमी की मासूमियत और लैंडन का बदलता दिल दर्शकों को धीरे-धीरे भावनाओं के समंदर में डुबो देता है। अंत आते-आते यह फिल्म दिल पर ऐसा असर छोड़ती है कि दोबारा देखने की हिम्मत कम ही लोग कर पाते हैं।

Source: Still From Film

Me Before You (2016)

एक छोटे शहर की लड़की और व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहे युवक की यह कहानी सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि चॉइस और स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाती है। लू और विल का रिश्ता जितना खूबसूरत है, उसका अंत उतना ही तोड़ देने वाला। यह फिल्म सिखाती है कि प्यार कभी-कभी छोड़ देने में भी होता है।

Source: Still From Film

The Fault in Our Stars (2014)

कैंसर से जूझ रहे दो किशोर, हैजल और गस, की प्रेम कहानी हँसी, दर्द और गहरे दर्शन से भरी है। एम्स्टर्डम की यात्रा, किताबों पर बातचीत और अधूरा प्यार, सब कुछ इतना सच्चा लगता है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी मन भारी रहता है। यह फिल्म याद दिलाती है कि जिंदगी छोटी हो सकती है, लेकिन प्यार कभी छोटा नहीं होता।

Source: Still From Film

Midnight Sun (2018)

सूरज की रोशनी से दूर रहने को मजबूर केटी की कहानी दिल को छू जाती है। जब वह पहली बार प्यार का अनुभव करती है, तो उसके सामने सबसे मुश्किल फैसला होता है, सच बताना या सामान्य ज़िंदगी का नाटक करना। यह फिल्म प्यार और बलिदान की ऐसी कहानी है, जिसे देखने के बाद मन देर तक उदास रहता है।

Source: Still From Film

Now Is Good (2012)

ल्यूकेमिया से जूझ रही टेस अपनी मौत से पहले जिंदगी को पूरी तरह जीना चाहती है। उसकी बनाई 'लिस्ट' सिर्फ इच्छाओं की नहीं, बल्कि अधूरी ज़िंदगी की पुकार है। यह फिल्म बहुत कच्चे और ईमानदार तरीके से बताती है कि मौत के सामने खड़े होकर भी इंसान कैसे जीना चाहता है।

Source: Still From Film

All The Bright Places (2020)

वायलेट और थियोडोर की मुलाकात एक-दूसरे की ज़िंदगी बदल देती है। मानसिक स्वास्थ्य, अवसाद और अधूरे घावों पर आधारित यह फिल्म दिखाती है कि हर मुस्कुराहट के पीछे खुशी नहीं होती। इसका अंत दर्शकों को चुप और खाली सा छोड़ देता है।

Source: Still From Film

Life in a Year (2020)

जब 17 साल के डैरिन को पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड के पास सिर्फ एक साल बचा है, तो वह उसे उस एक साल में पूरी जिंदगी देने निकल पड़ता है। यह फिल्म समय, प्यार और पछतावे की बेहद भावुक कहानी है।

Source: Still From Film

Five Feet Apart (2019)

किस्टिक फाइब्रोसिस से पीड़ित दो युवा,स्टेला और विल, एक-दूसरे से सिर्फ पाँच फीट की दूरी रख सकते हैं। यह दूरी सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है। प्यार होते हुए भी पास न आ पाने का दर्द इस फिल्म को बेहद असरदार बना देता है।

Source: Still From Film

रियल और अनकंफर्टेबल सच दिखाती ये ड्रामा फिल्में, सोचने पर कर देती हैं मजबूर