मां बनने के बाद पहले से भी ज्यादा निखर गईं ये अभिनेत्रियां

सिनेमा जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो मां बन चुकी हैं लेकिन ग्लैमर और खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उनका चार्म आज भी बरकरार है।

मलाइका अरोड़ा और आलिया भट्ट जैसी कई अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में आज भी हैं, जिनका मां बनने के बाद चार्म आज भी बरकरार है। चलिए बताते हैं उनके बारे में।

भाग्यश्री

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री 56 साल की हैं और उनके दो बड़े-बड़े बच्चे हैं। लेकिन, आज भी वो खूबसूरती के मामले में 90s के दिनों को याद दिला देती हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा का जलवा आज भी बरकरार है। उनका एक बेटा है और वो तलाकशुदा हैं। 51 साल की उम्र में भी मलाइका अपने ग्लैमरस लुक और फिटनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं।

करीना कपूर

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का जलवा भी किसी से कम नहीं है। वो दो बच्चों की मां हैं। 49 साल की उम्र में एक्ट्रेस खुद से आधी उम्र की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा शादी के बाद से ही सिनेमा से दूर हैं। लेकिन, कहीं ना कहीं नजर आ ही जाती हैं। फिल्मों से दूर होने और दो बच्चों के बाद भी वो आज एकदम फिट हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बेटी राहा की मां हैं। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद उन्होंने खुद इस तरह से मेंटेन किया कि कोई कह ही नहीं सकता है कि वो एक बच्चे की मां हैं। उनका कमाल का कमबैक देख सभी हैरान रह गए थे।