Mar 16, 2025

टॉप 5 फिल्में, जिसने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

राहुल यादव

जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें दोनों स्टार्स का धमाकेदार अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।

Source: twitter

'वॉर 2' को 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये लॉन्ग वीकेंड पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में सबकी निगाहें सैल 2025 की बड़ी फिल्म पर टिकी है कि वो बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है।

Source: X/ Fan Page

'वॉर' की रिलीज से पहले बॉलीवुड की कई फिल्में लॉन्ग वीकेंड पर रिलीज हुई हैं और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। चलिए बताते हैं उनके नाम और पहले वीकेंड की कमाई...

Source: X/ Fan Page

पुष्पा 2

इस लिस्ट में 'पुष्पा 2' नंबर वन पर है। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म को 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया गया था और इसे 4 दिनों का वीकेंड मिला था, जिसमें फिल्म ने 285.7 करोड़ की कमाई की थी।

Source: IMDB

पठान

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' 5 दिनों का वीकेंड मिला। इसमें फिल्म ने 270.5 करोड़ का बिजनेस किया। मूवी को 25 जनवरी, 2023 को रिलीज किया था।

Source: X/ Fan Page

जवान

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को 4 दिनों का लॉन्ग वीकेंड मिला। इसे 7 सितंबर, 2023 गुरुवार के दिन रिलीज किया गया था और फिल्म ने पहले वीकेंड पर 252.8 करोड़ की कमाई की थी।

Source: IMDB

स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' को 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया गया था। 4 दिनों को वीकेंड में इसने 192 करोड़ का बिजनेस किया था।

Source: IMDB

एनिमल

रणबीर कपूर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' ने तीन दिनों में 176.6 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म को 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज किया गया था।

Source: IMDB

शादी के बाद आरती सिंह ने ससुराल में मनाई पहली होली, देखें तस्वीरें