Mar 27, 2025
बॉलीवुड के लिए 2025 की शुरुआत खास नहीं रही। पहली तिमाही बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन, फ्लॉप साबित हुईं।
Source: IMDB
इन दिनों सलमान खान की 'सिकंदर' की चर्चा जोरों पर है। इसे 30 मार्च को रिलीज किया जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पता है या नहीं।
Source: IMDB
लेकिन, 'सिकंदर' की रिलीज से पहले आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो सिनेमाघरों में फ्लॉप रही मगर ओटीटी पर कमाल का प्रदर्शन किया। देखिए लिस्ट...
Source: IMDB
'आजाद' को 17 जनवरी, 2025 को रिलीज किया गया था। फिल्म फ्लॉप रही थी। इससे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने डेब्यू किया था। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया और ये यहां पर हिट रही।
Source: IMDB
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया और यहां पर अच्छा खासा रिस्पांस मिला। फिल्म में सारा अली खान और शिखर पहाड़िया भी थे।
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को 17 जनवरी, 2025 को रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप के बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया, जो कि आज भी टॉप 10 में नंबर 3 पर बरकरार है।
Source: IMDB
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' को 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
Source: IMDB
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' पिछले साल रिलीज हुई थी लेकिन ओटीटी पर ये 2025 में आई थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर इसे रिलीज किया गया था।
Source: IMDB
कौन है भारत का सबसे अमीर कॉमेडियन, सबसे अधिक फिल्मों का रिकॉर्ड