Apr 28, 2024

पुलिस में किस अधिकारी को मिलते हैं कितने स्टार

Vivek Yadav

DGP

DGP के कंधों पर अशोक स्तंभ के तीन शेरों वाला राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह, एक स्टार, दंड और तलवार लगे होते हैं। साथ में IPS का बैज भी लगा होता है।

Source: express-archives

IG

इन कंधे पर एक तलवार चिन्ह और एक स्टार लगा होता है और साथ ही IPS का बैज भी होता है।

DIG

इनके कंधे पर एक अशोक स्तंभ के साथ 3 स्टार लगे होते हैं और IPS का बैज भी लगा होता है।

SP/Addl.SP

SP के कंधों पर अशोक स्तंभ, एक स्टार और IPS बैज लगा होता है। वहीं, एडिशनल एसपी के कंधों पर एक अशोक स्तंभ और IPS का बैज लगा होता है।

DSP

डीएसपी की वर्दी पर तीन स्टार के साथ राज्य पुलिस सेवा का बैज या फिर IPS का बैज लगा होता है।

Inspector

इंस्पेक्टर को थाना प्रभारी भी कहा जाता है। इनकी वर्दी में तीन सितारे और लाल-नीले रंग के फीते लगे होते हैं। साथ ही राज्य पुलिस विभाग का बैज भी लगा होता है।

Sub Inspector

सब इंस्पेक्टर को दरोगा भी कहते हैं। इनकी वर्दी पर दो सितारे और लाल-नीले रंग के फीते लगे होते हैं। इसके अलावा राज्य पुलिस विभाग का बैज भी लगा होता है।

ASI

ASI की वर्दी पर एक स्टार लाल-नीले रंग का फीता और राज्य पुलिस का बैज लगा होता है।

बनना है इंजीनियर तो जानें IIT और NIT में अंतर, किसमें मिलता है अधिक प्लेसमेंट?