Feb 05, 2026
अंजीर सबसे पुराने उगाए जाने वाले फलों में से एक है। यह अपने मिठास और स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है।
Source: freepik
लेकिन क्या आपको पता है कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक अंजीर का उत्पादन कौन सा देश करता है। आइए जानते हैं:
Source: pexels
दुनिया में अंजीर का सबसे बड़ा उत्पादक देश तुर्की है। यहां की उपजाऊ मिट्टी और पर्यावरण इसके खेती के लिए उपयुक्त है।
Source: pexels
तुर्की में सदियों पुरानी अंजीर खेती की परंपरा है। मुख्य रूप से यहां के पश्चिमी हिस्से एजियन क्षेत्र में अंजीर की खेती होती है।
Source: pexels
इसके अलावा आयदिन, इजमिर और मनीसा जैसे प्रांत में भी उच्च गुणवत्ता वाले अंजीरों की खेती होती है। आयदिन को तुर्की की अंजीर राजधानी कहा जाता है।
Source: pexels
तुर्की में कई किस्मों के अंजीर उगाए जाते हैं लेकिन सबसे प्रसिद्ध सारिलोप है। इसमें नेचुरल शुगर होता है और इसका छिलता पतला होता है।
Source: pexels
अंजीर की खेती तुर्की की कृषि अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है। यूरोप के साथ ही एशिया में भी तुर्की बड़ी मात्रा में अंजीर निर्यात करता है।
Source: freepik
तुर्की के अलावा मिस्र, अल्जीरिया, ईरान, मोरक्को और स्पेन जैसे देशों में भी अंजीर का उत्पादन होता है। लेकिन दुनिया में खाए जाने वाले सूखे अंजीर ज्यादातर तुर्की से ही आते हैं।
Source: freepik
दुनिया के किन 10 देशों में है सबसे अधिक बेरोजगारी