नेवी और मर्चेंट नेवी में क्या है अंतर

भारतीय नौसेना का काम समुद्र के रास्ते आने वाले दुश्मनों से देश की रक्षा करना है। भारतीय नौसेना विश्व की चौथी सबसे मजबूत नेवी मानी जाती है।

वहीं, काफी लोग ऐसे हैं जो इंडियन नेवी और मर्चेंट नेवी को एक मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। दोनों का काम बिल्कुल अलग है।

इंडियन नेवी का काम जहाजों के जरिए देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा और सुरक्षा करना है।

मर्चेंट नेवी यानी व्यापारिक नौसेना एक कमर्शियल फील्ड है जिसमें जहाजों के जरिए एक जगह से दूसरी जगह तक सामानों और यात्रियों को पहुंचाया जाता है।

भारतीय नौसेना देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण स्थान रखती है तो वहीं, मर्चेंट नेवी का देश के व्यापार में बड़ा योगदान होता है।

इंडियन नेवी में नौकरी परमानेंट होती है। मर्चेंट नेवी में नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड होती है।

सैलरी की बात करें तो भारतीय नौसेना के मुकाबले मर्चेंट नेवी की सैलरी काफी ज्यादा होती है।

युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना देश की रक्षा के लिए दुश्मनों से लड़ती है तो वहीं, मर्चेंट नेवी इस दौरान युद्ध के सामानों और लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करती है।