May 08, 2024
पश्चिम बंगाल बोर्ड आज कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा करने जा रहा है। बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार 12वीं का रिजल्ट दोपहर एक बजे घोषित किया जाएगा।
Source: express-archives
घोषणा के बाद वेबसाइट पर 3 बजे रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव होगा।
ऐसे में आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं के छात्र किन वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2024 को पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.org पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
अपने परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले wbresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर डब्ल्यूबी बोर्ड एचएस रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर दें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
HPBOSE 10th Result 2024: यहां से तुरंत चेक कर सकते हैं हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट