12वीं साइंस से पास करने के बाद कौन-कौन सा कोर्स कर सकते हैं?

CBSE बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जानते हैं 12वीं साइंस से पास करने वाले छात्र किन-किन कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

BE/B.tech

12वीं के बाद छात्र बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन ले सकते हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, केमिकल इंजीनियरिंग जैसे कई और कोर्सेस का ऑप्शन होता है।

BCA

12वीं के बाद साइंस के स्टूडेंट्स बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन का कोर्स कर सकते हैं।

BSc

साइंस के छात्र 12वीं के बाद बीएससी कर सकते हैं।

MBBS

अगर मेडिकल में करियर बनाना है तो साइंस के स्टूडेंट बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) कर सकते हैं। हालांकि, 12वीं में साइंस के साथ बायोलॉजी सब्जेक्ट अनिवार्य है।

BSc Agriculture

साइंस स्टूडेंट अगर एग्रीकल्चर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो वो बैचलर ऑफ साइंस इन एग्रीकल्चर में एडमिशन ले सकते हैं।

BSc Statistics

बैचर ऑफ साइंस इन स्टेटिस्टिक्स से भी साइंस के छात्र 12वीं के बाद ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

BSc Physiotherapy

12वीं के बाद बैचलर ऑफ साइंस इन फिजियोथेरेपी से ग्रेजुएशन कर सकते हैं। हालांकि, इसमें वही स्टूडेंट एडमिशन ले सकते हैं जिन्होंने 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ बायोलॉजी लिया हो।