पूरी दुनिया में लगभग 200 देश हैं और हर की अपनी-अपनी अलग खासियत है।
एक देश ऐसा भी है जहां का हर शख्स एजुकेटेड है। यहां की 100 प्रतिशत आबादी बढ़ी लिखी है।
लेकिन, इस देश के पास न तो अपना एयरपोर्ट है और न ही अपनी आर्मी।
दरअसल, ये एंडोरा है जो दुनिया का एकलौता ऐसा देश है जहां की 100 फीसदी आबादी पढ़ी लिखी है।
यूरोप का ये देश दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। हालांकि, यहां की आबादी काफी कम है।
ये देश फ्रांस और स्पेन के बीच पायरनीज पहाड़ों पर बसा है और ये एक प्रिंसिपैलिटी देश है। इसका क्षेत्रफल 468 स्क्वायर किलोमीटर है।
यहां का स्की रिजॉर्ट दुनियाभर में फेमस है। हालांकि इसका अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये देश पहाड़ों पर बसा है और यहां जगह की कमी है। यहां जाने के लिए स्पेन के एयरपोर्ट पर उतरना होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस देश के पास अपनी आर्मी भी नहीं है। ये देश स्पेन और फ्रांस से सुरक्षा के लिए समझौता किया है।