इस राज्य में बदला स्कूल का समय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी लागू हुआ नया नियम

ओडिशा में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस कारण यहां स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

राज्य भर में तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी और आंतरिक ओडिशा में तापमान 40 को पार करने की संभावना है।

ओडिशा सरकार ने ऐलान किया है कि लू की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दो अप्रैल से कक्षाएं सुबह के समय लगेंगी।

राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र दो अप्रैल से सुबह सात बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक संचालित होंगे।

खासकर सोनपुर, बलांगीर, बौद्ध, संबलपुर, बरगढ़, कालाहांडी, नवरंगपुर, मालकानगिरी, नयागढ़, खुर्दा और गजपति में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में लू की स्थिति को देखते हुए समय में संशोधन किया गया है।

बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग बदल कर सुबह 7 से 11 बजे तक कर दिया गया है।