पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला को पंजाब प्रांत का मुख्यमंत्री बनाया गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
बदा दें कि, पंजाब प्रांत पर नवाज परिवार का काफी दबदबा है। मरियम नवाज से पहले उनके पिता नवाज शरीफ, चाचा शहबाज शरीफ और उनके भाई हमजा शहबाज भी पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
वहीं, मरियम नवाज का एजुकेशन खूब विवादों में रहा है। कभी वो डॉक्टर बनने के चक्कर में तो कभी अपनी PhD की डिग्री को लेकर विवादों में रहीं। यहां तक कि उनके पिता नवाज शरीफ एक प्रिंसिपल तक को सस्पेंड कर दिए थे।
मरियम नवाज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लाहौर के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने लाहौर के ही कॉलेज फॉर वुमन में एफएससी की पढ़ाई की।
इसके बाद मरियम नवाज लाहौर के मशहूर किन्नार्ड कॉलेज में एडमिशन लेने गईं तो पढ़ाई में कमजोर होने के कारण उन्हें दाखिला नहीं दिया गया।
इस दौरान उनके पिता नवाज शरीफ पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री थे। ऐसे में उन्होंने किन्नार्ड कॉलेज के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया।
प्रिंसिपल के निलंबन पर कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया। जिसके बाद नवाज शरीफ को प्रिंसिपल को बहाल करना पड़ा।
मरियम नवाज इसके बाद भी अपने एजुकेशन को लेकर विवादों में रहीं। दरअसल, मरियम डॉक्टर बनना चाहती थीं जिसके लिए उन्होंने किंग एडवर्ड मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया।
बाद में पता चला कि उन्होंने कॉलेज में अवैध रूप से दाखिला लिया है। उनके इस अवैध प्रवेश पर इतना विवाद पैदा हो गया कि बाद में उन्हें बिना डिग्री के ही कॉलेज छोड़ना पड़ा।
यही नहीं मरियम नवाज की PhD डिग्री को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक मरियम नवाज ने एमए (इंग्लिश लिटरेचर) तक पढ़ाई की है।