नूपुर शर्मा इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नूपुर शर्मा को बीजेपी रायबरेली से चुनावी मैदान में उतार सकती है।
नूपुर शर्मा काफी पढ़ी लिखी हैं उन्होंने विदेश जाकर भी पढ़ाई की है। आइए जानते हैं उनके एजुकेशन के बारे में:
नूपुर शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ही लॉ की पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन पढ़ने चली गईं।
नूपुर शर्मा ने साल 2011 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स कॉलेज से कानून में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
नूपुर शर्मा कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय थीं। साल 2008 में वो दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष चुनी गई थीं।
नूपुर शर्मा दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुकी हैं। साल 2015 में उन्होंने नई दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में वो 31 हजार से भी ज्यादा मतों से हार गई थीं।
नूपुर शर्मा BJP में कई पदों पर रह चुकी हैं। वो पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रमुख चेहरा रही हैं। इसके साथ ही वो युवा विंग की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति सदस्य और दिल्ली राज्य कार्यकारी समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं।
इसके साथ ही 2017 में नूपुर शर्मा दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं।