आध्यात्म की दुनिया में जया किशोरी बहुत बड़ा नाम बन चुकी हैं। लोकप्रिय कथावाचक के साथ ही जया किशोरी मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।
महज 28 वर्षीय जया किशोरी को लाखों की संख्या में लोग सुनते और फॉलो करते हैं।
जया किशोरी के परिवार में उनके पिता शिव शंकर शर्मा और मां सोनिया शर्मा के अलावा छोटी बहन चेतना शर्मा भी हैं।
जया किशोरी की शुरुआती शिक्षा श्री शिक्षणाटन कॉलेज और कोलकाता की महादेवी बिरला विश्व एकेडमी से हुई है।
बात जया किशोरी के ग्रेजुएशन की करें तो उन्होंने पत्राचार से बी.कॉम की पढ़ाई की है।
उन्हें पढ़ाई करने का काफी शौक है। वह रोजाना कुछ ना कुछ पढ़ती लिखती रहती हैं।
जया किशोरी ने 12वीं में ही पूरी श्रीमदभागवत कथा याद कर ली थी। पढ़ाई के साथ ही जया भजन और गीता का पाठ भी किया करती थीं।
बता दें कि जया किशोरी को सुनने वाले बड़ी संख्या में हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी जया किशोरी लोगों से जुड़ी रहती हैं।