भारत के कई कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को दुनियाभर में मान्यता प्राप्त है। इनमें बड़ी संख्या में विदेशी छात्र-छात्राएं भी उच्च शिक्षा के लिए आते हैं।
क्या आप भारत के उस शहर के बारे में जानते हैं जहां 5 यूनिवर्सिटी और 200 से ज्यादा कॉलेज हैं।
यह शहर वाराणसी है जो 16 विद्याओं का सबसे बड़ा केंद्र है।
वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय भारत की टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल है। बीएचयू को NIRF Ranking 2024 में पांचवीं रैंक मिली थी।
वाराणसी स्थित दूसरा विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ है। यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी स्टेट यूनिवर्सिटी में से एक है। यहां से करीब 400 से ज्यादा कॉलेज एफिलिएटेड हैं।
वाराणसी में विश्व का सबसे बड़ा संस्कृत विश्वविद्यालय भी है। इसकी स्थापना 1791 में हुई थी। 22 मार्च 1958 को इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
वाराणसी के सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान विश्वविद्यालय देशभर में प्रसिद्ध है। इस यूनिवर्सिटी को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संचालित किया जाता है।
वाराणसी में पांचवां बड़ा विश्वविद्यालय अल-जामिया-तुस-सलाफिया है। यह एक प्रसिद्ध इस्लामिक विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1963 में हुई थी।