HPBOSE 10th Result 2024: यहां से तुरंत चेक कर सकते हैं हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कहां पर अपना परिणाम तुरंत देख सकते हैं।

बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने बताया है कि इस साल 92 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 74 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

बोर्ड सचिव ने ये भी बताया है कि डिजिलॉकर पर भी हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज ही मिलेगा।

Step 1

छात्र अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org पर जाएं।

Step 2

वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट्स लिंक दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

Step 3

रिजल्ट पर क्लिक करने के बाद आपको HPBOSE 10th Result लिंक पर क्लिक करना होगा।

Step 4

इसके बाद अपना रोल नंबर और बाकी की मांगी गई जानकारी दर्ज कर दें।

अब देख सकते हैं अपना रिजल्ट

रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा जिसके बाद आप अपनी मार्कशीट चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।