दिल्ली आप सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना इस वक्त अपने खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा है कि ईडी उनके घर भी छापेमारी कर सकती है और उन्हें भी जेल में डाल सकती है।
बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने आतिशी को 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से टिकट दिया था जिसमें उन्हें गौतम गंभीर ने हरा दिया था। इसके बाद 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर से टिकट दिया गया और इस बार वो कालकाजी सीट से जीतने में कामयाब रहीं।
आतिशी मार्लेना दिल्ली के कालकाजी से मौजूदा विधायक (MLA) हैं।
फिलहाल वो दिल्ली सरकार में शिक्षा, PWD, संस्कृति और पर्यटन मंत्री भी हैं।
आतिशी काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने दिल्ली के टॉप कॉलेज के साथ ही विदेश जाकर भी पढ़ाई की है।
आतिशी की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में बैचलर किया।
इसके बाद वो लंदन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पढ़ने चले गईं जहां से उन्होंने प्राचीन और आधुनिक इतिहास में मास्टर की डिग्री हासिल की।
भारत वापस लौटने के बाद आतिशी आंध्र प्रदेश में ऋषि वैली स्कूल में 1 साल तक पढ़ा भी चुकी हैं।