उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त अदिति यादव का नाम काफी चर्चा में है। लोगों का कहना है कि समाजवादी पार्टी को नई स्टार प्रचारक मिल गई हैं।
अदिति यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में इतनी मशहूर हो गई हैं कि अब उन्हें लोग 'घर की बिटिया' कह रहे हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव दोनों के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं।
ऐसे में कहा जा रहा है कि 21 वर्ष की अदिति यादव की भी अब राजनीति में एंट्री हो चुकी हैं। आईए जानते हैं भोली भाली सी सूरत वाली अदिति यादव कितनी पढ़ी-लिखी हैं।
अदिति यादव ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के मशहूर ला मार्टिनियर कॉलेज से की है।
इस वक्त अदिति यादव यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (University College London) से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं।
साल 2020 में उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति यादव को बैडमिंटन और घुड़सवारी का शौक है।