Apr 30, 2025

CCPA, CCS और CCEA क्या हैं? जानिए फुल फॉर्म और काम

Vivek Yadav

एक्शन में सरकार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत आतंकवाद पर बड़े एक्शन की तैयारी में हैं। इस हमले को लेकर राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक तीन बड़ी बैठकें हो रही हैं।

तीन बड़ी बैठक

बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS, इसके बाद CCPA और फिर CCEA की बैठक होगी।

क्या होता है CCPA, CCS और CCEA

ऐसे में आइए जानते हैं CCPA, CCS और CCEA का फुल फॉर्म, मतलब और इन तीनों का काम क्या है।

CCPA का फुल फॉर्म

राजनीतिक मामलों पर कैबिनेट समिति को CCPA कहते हैं। इसका फुल फॉर्म Cabinet Committee on Political Affairs है।

CCPA का काम

सीसीपीए का मुख्य काम केंद्र और राज्यों के संबंधों पर विचार करना होता है। जिसमें आर्थिक नीतियों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और फैसले होते हैं जिनके राजनीतिक असर होते हैं।

CCPA का है ये भी काम

साथ ही सीसीपीए उन विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा और फैसले करती है जिसका असर देश की राजनीति पर पड़ने वाला होता है।

CCS का फुल फॉर्म

सीसीएस का फुल फॉर्म कैबिनेट सुरक्षा कमेटी (Cabinet Committee on Security) है।

CCS का काम

सीसीएस राष्ट्रीय सुरक्षा की संस्थाओं में होने वाली नियुक्तियों को देखती है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों, भारत के रक्षा व्यय के संबंध में प्रमुख निर्णय CCS द्वारा लिए जाते हैं। विदेश मामलों और परमाणु ऊर्जा से संबंधित मामलों पर भी चर्चा करती है।

CCEA का फुल फॉर्म

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (Cabinet Committee On Economic Affairs) को सीसीईए कहते हैं।

CCEA का काम

यह कैबिनेट समिति है जो सरकार के आर्थिक मामलों पर निर्णय लेती है। इस समिति की अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री करते हैं। इस समिति में विभिन्न मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री भी शामिल होते हैं।

कब जारी होगा UP Board 12वीं इंटर का रिजल्ट? छात्र नोट कर लें इन वेबसाइटों का नाम