भारतीय सेना के बारे में जानना और उससे प्रेरणा लेना हर उस व्यक्ति के लिए जरूरी है, जो सेना में शामिल होने का सपना देखता है। इन किताबों में न केवल भारतीय सैनिकों की बहादुरी की सच्ची कहानियां हैं, बल्कि ये हमारे जवानों के बलिदान, हिम्मत और नेतृत्व को करीब से समझने का मौका भी देती हैं। यहां हम 10 ऐसी प्रेरणादायक किताबों की लिस्ट प्रस्तुत कर रहे हैं, जिन्हें हर भारतीय सेना के एस्पिरेंट को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। ये किताबें न केवल आपको प्रेरित करेंगी, बल्कि आपके ज्ञान को भी बढ़ाएंगी, जो आपके SSB इंटरव्यू या अन्य परीक्षाओं में भी सहायक हो सकती हैं।
यह किताब परम वीर चक्र विजेताओं की 21 दिलचस्प कहानियों का संग्रह है। रचना बिष्ट रावत ने गहन शोध के बाद इन कहानियों को लिखा है। यह किताब न केवल आपको प्रेरित करेगी, बल्कि भारतीय सेना के वीरता के इतिहास को भी उजागर करती है।
यह किताब आधुनिक भारतीय सेना के वीरों की कहानियों का संग्रह है। इसमें 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, हवलदार हंगपांग दादा, मेजर मुकुंद वरदराजन और कर्नल संतोष महादिक जैसे वीरों की वीरता का वर्णन है। इस पुस्तक की दूसरी कड़ी भी उपलब्ध है।
यह किताब 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय लड़ाकू पायलटों की असली कहानियों पर आधारित है। लेखक धीरेंद्र जाफा, जो खुद एक लड़ाकू पायलट थे, ने युद्ध के दौरान कैदी बनने के अपने अनुभव साझा किए हैं। यह किताब विशेष रूप से उन एस्पिरेंट्स के लिए है, जो लड़ाकू पायलट बनना चाहते हैं।
1999 के कारगिल युद्ध की रणनीतियों और घटनाओं को लेकर यह किताब लिखी गई है। जनरल वीपी मलिक, जो उस समय भारतीय सेना के प्रमुख थे, ने इस युद्ध के दौरान अपनाई गई रणनीतियों और वीरता की कहानियों को विस्तार से साझा किया है।
यह किताब फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। उनकी विनम्रता, नेतृत्व, हास्य और नैतिक साहस ने उन्हें भारतीय सेना के महानतम लीडर्स में शामिल किया। यह किताब उनकी जीवन यात्रा को एक रोचक तरीके से पेश करती है।
यह किताब भारतीय वायुसेना के पायलट दिलीप परुलकर की कहानी है, जो दुश्मन के इलाके में फंसे और वहां से भागने में सफल रहे। यह किताब एक सैनिक की इच्छाशक्ति और साहस का बेहतरीन उदाहरण है।
यह किताब 1947 से 1971 तक भारतीय सैन्य इतिहास को कवर करती है। इसमें 1962 के युद्ध के कड़वे अनुभव और 1971 की जीत का विश्लेषण किया गया है। यह किताब युद्ध की रणनीतियों, ऑपरेशनों और इंसानियत के पहलू को भी उजागर करती है।
कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों द्वारा लिखे गए पत्रों पर आधारित यह किताब सैनिकों के भावनात्मक और वीरतापूर्ण पक्ष को उजागर करती है। सरल भाषा में लिखी गई यह किताब हर पाठक के दिल को छू जाएगी।
यह किताब 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की घटनाओं पर आधारित है। इसमें पुलिस, मरीन कमांडो और एनएसजी कमांडो की संयुक्त कार्रवाई का वर्णन किया गया है, जिसने शहर की शांति को बहाल किया। यह किताब पढ़ने में आसान और बेहद प्रेरक है।
यह किताब भारतीय सेना की अंदरूनी कहानियों का दुर्लभ संग्रह है। इसमें सैनिकों के साहसिक अभियानों, सर्जिकल स्ट्राइक और LoC पर जीवन की वास्तविक झलकियां शामिल हैं। यह किताब रोमांचक और दिल छू लेने वाली है।