अमेरिका की सत्ता में वापसी करते ही डोनाल्ड ट्रंप ने कई ऐसे फैसले लिए जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया था। उनके इन फैसलों में से एक टैरिफ भी जिसे उन्होंने लागू कर दिया था।
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर नए टैरिफ का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं अमेरिका ने किन-किन देशों पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया है।
अमेरिका ने सबसे ज्यादा टैरिफ कंबोडिया (49%) लगाया है।
दूसरे स्थान पर लाओस है जिस पर अमेरिका ने 48 फीसदी टैरिफ लगाया है।
इसके साथ ही मेडागस्कर तीसरा वो देश है जिस पर अमेरिका ने सबसे अधिक टैरिफ (47%) लगाया है।
चौथे स्थान पर वियतनाम है जिस पर अमेरिका ने (46%) टैरिफ लगाया है।
म्यांमार (बर्मा) दुनिया का वो पांचवां देश है जिसे सबसे अधिक टैरिफ (44%) देना होगा।
छठे स्थान पर श्रीलंका है जिस पर अमेरिका ने 44% फीसदी का टैरिफ लगाया है।
बांग्लादेश दुनिया का वो सातवां देश है जिस पर अमेरिका ने सबसे अधिक टैरिफ 37 फीसदी लगाया है। हालांकि, सर्बिया और बोत्सवाना पर भी अमेरिका ने 37 फीसदी टैरिफ लगाया है।
अमेरिका ने जिन देशों पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया है उसमें थाईलैंड आठवें स्थान पर है जिस पर 36 फीसदी लगा है।
वहीं, चीन पर अमेरिका ने 34 फीसदी) टैरिफ लगाया है।
अमेरिका ने इंडोनेशिया पर 32% का टैरिफ लगाया है।
इसके अलावा ज्यादा टैरिफ वाले देशों की लिस्ट में स्विट्जरलैंड (31%), ताइवान (32 फीसदी), दक्षिण अफ्रीका (30%), पाकिस्तान (29%), ट्यूनीशिया (28%), कजाकिस्तान (27%), भारत (26 फीसदी) और मलेशिया (24 फीसदी) भी शामिल हैं।