Jan 29, 2026
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। इस वक्त हर किसी की निगाहें यूनियन बजट पर है।
Source: express-archives
पहले बजट को अंग्रेजी में पेश किया जाता था। लेकिन कुछ समय बाद इसे हिंदी में भी पेश किया जाने लगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ बातें:
Source: express-archives
1955 से पहले बजट के दस्तावेज केवल अंग्रेजी में प्रकाशित होते थे। 1955-56 से बजट दस्तावेज हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होने लगे।
Source: express-archives
यूनियन बजट वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाता है। लेकिन तीन बार ऐसे मौके आए जब प्रधानमंत्री ने इसे पेश किया।
Source: pti
पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने यूनियन बजट पेश किया था। उन्होंने 1958-59 का बजट पेश किया था।
Source: express-archives
इंदिरा गांधी पहली महिला प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 1970-71 में बजट पेश किया था।
Source: express-archives
देश तीसरे बतौर प्रधानमंत्री बजट पेश करने वाले राजीव गांधी हैं। उन्होंने, 1987-88 का बजट पेश किया था।
Source: express-archives
ब्रिटिश शासन के दौरान से ही बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था। लेकिन साल 2001 में यशवंत सिन्हा ने इसे सुबह 11 बजे कर दिया। वहीं, मोदी सरकार ने बजट की तारीख 28 फरवरी से बदलकर 1 फरवरी कर दी।
Source: express-archives
बजट का अर्थ और कहां से आया ये शब्द, इसका वैज्ञानिक से क्या संबंध है?