भारतीय रेलवे की तरफ से हर रोज 22 हजार से भी अधिक ट्रेनें चलाई जाती हैं।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार ट्रेन को अपडेट कर रही है।
लेकिन क्या आपको पता है कि देश में एक प्राइवेट ट्रेन भी चलती और इसका किराया 1 लाख से भी ज्यादा है।
भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन का नाम 'भारत गौरव एक्सप्रेस' है। इसकी शुरुआत भारत गौरव स्कीम के तहत साल 2021 में हुई थी।
दरअसल, टूरिस्टों के लिए इस ट्रेन को लीज पर लेकर चलाया जाता है। इसका डिजाइन भी काफी खास है।
ये ट्रेन कई सुविधाओं से लैस है। इसकेअंदर कॉमन रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और साथ ही इसमें विशेष पेंट्री कार भी है। वहीं, देश की संस्कृति की झलक दिखाने के लिए ट्रेन के बाहर तरह-तरह की चित्रकारी की गई है।
ये ट्रेन दिल्ली से चलकर दक्षिण भारत के रामेश्वरम तक जाती है। साथ ही यात्रियों को दक्षिण भारत के कई प्रमुख जगहों की सैर भी कराई जाती है। 1500 यात्रियों की क्षमता वाली ये ट्रेन 20 दिन के बाद वापस दिल्ली आती है।
इस ट्रेन का किराया रूट के हिसाब से फिक्स किया गया है जो 17 हजार रुपये से शुरू होता है और अधिकतम किराया 1 लाख से भी अधिक है।