सोना जब प्योर होता है तो वह पीला चमकता है। इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती है, जिसे 24 कैरेट सोना कहते हैं।
व्हाइट गोल्ड (सफेद सोना) बनाने के लिए 24 कैरेट सोने में निकेल और जिंक जैसी सफेद धातु मिलाई जाती है।
सफेद सोने को प्लेटिनम के ऑप्शन के तौर पर भी बेचा जाता है। इसमें 75% गोल्ड और 25% निकेल और जिंक होते हैं।
व्हाइट गोल्ड में निकेल, ज़िंक और कॉपर जैसे मेटल मिलाए जाते हैं जबकि पीले सोने में ज़िंक और कॉपर मिक्स किया जाता है।
व्हाइट गोल्ड में सिल्वर जैसी चमक मिलती है। वहीं, सोने में पीली चमक होती है।
18 कैरेट व्हाइट गोल्ड में 75% सोना और 14 कैरेट गोल्ड में 58.3% सोना होता है।
24 कैरेट पीले सोने में 99.9%, 22 कैरेट में 91.7%, 18 कैरेट में 75% और 14 कैरेट गोल्ड में 58.3% शुद्ध सोना होता है।
कीमत और ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो दोनों करीब एक जैसे होते हैं और इनका दाम भी एक समान ही होता है।