Jan 30, 2026
सोना-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच निवेशक तांबे की ओर रुख करने लगे हैं।
Source: pexels
पिछले कुछ महीनों से तांबे में लोग जमकर निवेश कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया के किन-किन देशों में तांबा पाया जाता है।
Source: unsplash
दुनिया में सबसे बड़ा तांबे का उत्पादक देश चिली है जो वैश्विक उत्पादन का लगभग 23 से 25 प्रतिशत हिस्सा अकेले करता है।
Source: freepik
चिली की कोडेल्को सरकार कंपनी है जो दुनियाभर में तांबे का व्यापार करती है। वहीं एस्कोन्डिडा, कोलाहुआसी और एल टेनिएंटे प्रमुख खदानें हैं।
Source: freepik
चिली के बाद डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो सबसे अधिक तांबे का उत्पादन करता है।
Source: freepik
पेरू में भी तांबे की कई बड़ी खदाने हैं। ये तीसरा सबसे अधिक तांबे का उत्पादक देश है।
Source: pexels
दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले तांबे का करीब 8 फीसदी हिस्सा चीन की खदाने पूरा करती हैं।
Source: pexels
5- इन देशों के अलावा अमेरिका, इंडोनेशिया, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी तांबे का भंडार है।
Source: freepik
भारत के भी कई हिस्सों में तांबा पाया जाता है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड जैसे राज्यों में तांबे की कई बड़ी खदानें हैं।
Source: pexels
Union Budget 2026-27: बजट में क्या होता है लॉक-इन पीरियड?