Jan 17, 2024

अरबों की दौलत की मालकिन हैं ये 10 भारतीय महिलाएं, जानें नेट वर्थ

Naina Gupta

सावित्री जिंदल: 73 वर्ष

OP Jindal Group की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी नेट वर्थ 28.6 बिलियन डॉलर है।

Source: file-express-photo

रोहिका सायरस मिस्त्री: 56 वर्ष

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सायरस मिस्त्री की पत्नी रोहिका सायरस मिस्त्री 8.4 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ है। वह देश की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। Tata Sons में 18.4 प्रतिशत मालिकाना हक है।

Source: file-express-photo

रेखा झुनझुनवाला: 59 वर्ष

टाइटन कंपनी लिमिटेड, टाटा मोटर्स में अपने निवेश के साथ रेखा झुनझुनवाला देश की तीसरी सबसे रईस महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 7.9 बिलियन डॉलर है। 2022 में राकेश झुनझनवाला के निधन के बाद उनका स्टॉक पोर्टफोलियो अब रेखा संभालती हैं।

Source: file-express-photo

लीना गांधी तिवारी: 66 वर्ष

लीना गांधी तिवारी देश की चौथी सबसे रईस महिला हैं। वह ग्लोबल फार्मास्यूटिकल और बायोटेक कंपनी USV का चेयरमैन हैं। उनकी नेट वर्थ 4.8 बिलियन डॉलर है।

Source: file-express-photo

विनोद राय गुप्ता: 59 वर्ष

विनोद राय गुप्ता और उनके बेटे Havells India का कारोबार संभालते हैं। यह कंपनी उनके स्वर्गीय पति किमित राय गुप्ता ने शुरू की थी। कुल नेट वर्थ 4.5 बिलियन डॉलर के साथ वह पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं।

Source: file-express-photo

फाल्गुनी नायर: 60 वर्ष

फाल्गुनी नायर जानी-मानी इन्वेस्टमेंट बैंक और एन्टरप्रेन्योर हैं। Nykaa को सफल बनाने वालीं फाल्गुनी नायर देश की पांचवी सबसे रईस महिला हैं। उनकी नेट वर्थ कुल 3.5 बिलियन डॉलर है।

Source: file-express-photo

स्मिता कृष्णा-गोदरेज: 73 वर्ष

स्मिता कृष्णा गोदरेज देश की सातवीं सबसे रईस महिला हैं। उनकी कुल नेटवर्त 3.2 बिलियन डॉलर है। वह प्रतिष्ठित Godrej समूह की मेंबर हैं और 20 प्रतिशत मालिकाना हक रखती हैं।

Source: file-express-photo

अनु आगा: 81 वर्ष

इंजीनियरिंग कंपनी Thermax को 1980 में अपने पति के साथ मिलकर शुरू करने वालीं अनु आगा देश की आठवीं सबसे रईस महिला हैं। उनकी कुल नेट वर्थ 2.9 बिलियन डॉलर है।

Source: file-express-photo

किरण मजूमदार-शॉ: 70 वर्ष

फर्स्ट जेनरेशन एन्टरप्रेन्योर किरण मजूमदार-शॉ देश की 9वीं सबसे अमीर महिला हैं। वह Biocon की मालकिन हैं। उनकी कुल नेट वर्त 2.7 बिलियन डॉलर है।

Source: file-express-photo

राधा वेम्बू: 51 वर्ष

चेन्नई की टेक्नोलॉजी कंपनी Zoho की को-फाउंडर राधा वेम्बू देश की दसवीं सबसे अमीर महिला हैं। उनकी नेट वर्थ 2.1 बिलियन डॉलर है।

Source: file-express-photo

ट्रेन को हिंदी में क्या कहते हैं? 100 में से 99 को नहीं होगा पता!