शिल्पा शेट्टी के पास है अकूत धन-दौलत, घर की कीमत 24 करोड़

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ईडी की कार्रवाई हुई है। ईडी ने उनकी 97 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है।

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। 48 साल की शिल्पा शेट्टी के पास करोड़ों रुपये की धन-दौलत है।

आज हम आपको बताएंगे शिल्पा शेट्टी की नेट वर्थ के बारे में...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 150 करोड़ रुपये है।

शिल्पा शेट्टी की कमाई का सबसे बड़ा जरिया ब्रैंड एंडोर्समेंट है। वह एक विज्ञापन के लिए 1 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं।

शिल्पा के पास दुबई के पाम जुमेराह में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

मुंबई में जिस घर में शिल्पा रहती हैं उसकी कीमत लगभग 24 करोड़ रुपये है।

पॉप्युलर बॉलीवुड एक्ट्रेस को महंगी गाड़ियों का शौक है और उनके कार कलेक्शन में BMW से लेकर लैंबोर्गिनी तक शामिल हैं।

शिल्पा हाल ही में Netflix पर रिलीज हुई फिल्म 'सुखी' में नज़र आई थीं।