राम रहीम के पास है करोड़ों की दौलत, नेट वर्थ जान चक्कर खा जाएंगे आप
राम रहीम के पास है करोड़ों की दौलत, नेट वर्थ जान चक्कर खा जाएंगे आप
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
राम रहीम को 2024 के पहले महीने में ही एक बार फिर पैरोल मिल गई है।
रेप के दोषी बाबा राम रहीम को पिछले चार सालों में 9वीं बार पैरोल ग्रांट की गई है। इस बार बाबा 60 दिन के लिए जेल से बाहर रहेगा।
राम रहीम के साथ उसकी दौलत का भी जिक्र होता है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पास करोड़ों रुपये की दौलत है और वह देश के सबसे रईस बाबाओं में शुमार है।
राम रहीम के अभी भी लाखों फॉलोअर्स हैं और 1990 से वह डेरा का मालिक है। यही वजह है कि बाबा राम रहीम कई प्रॉपर्टीज का मालिक है।
लेकिन क्या आपको पता है कि बाबा राम रहीम की नेट वर्थ कितनी है? बाबा की नेट वर्थ जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
20 साल की जेल की सजा पा चुके राम रहीम की अनुमानित नेट वर्थ करीब 1455 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के हर जिले में बाबा की प्रॉपर्टी है।
बाबा राम रहीम को 2017 में पंचकूला की एक अदालत ने दो महिलाओं का रेप करने का दोषी पाया था और 20 साल की सजा सुनाई थी।