करोड़पति सांसद हैं नितिन गडकरी, नेट वर्थ जान रह जाएंगे दंग
करोड़पति सांसद हैं नितिन गडकरी, नेट वर्थ जान रह जाएंगे दंग
सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बीजेपी के दिग्गज नेता और नागपुर से लोकसभा सांसद हैं।
66 साल के नितिन गडकरी को देश में सड़कों की कायाकल्प करने के लिए जाना जाता है।
गडकरी के कार्यकाल में देशभर में तेजी से हाईवे, एक्सप्रेस वे और फ्लाईओवर का निर्माण हुआ है।
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे नितिन गडकरी ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने लॉ और बिजनेस मैनेजमेंट में पढ़ाई की है।
राजनीति के माहिर खिलाड़ी गडकरी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। आज हम आपको बताएंगे नितिन गडकरी की नेट वर्थ और संपत्ति के बारे में...
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करोड़पति सांसद हैं। 2019 में दिए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 25.12 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है।
गडकरी के पास नागपुर के धपेवाड़ा में 29 एकड़ कृषि भूमि और नागपुर के ही महाल में एक पैतृक घर है। इसके अलावा उनके पास मुंबई के वर्ली की MLA सोसायटी में एक फ्लैट भी है।
नितिन गडकरी के पास 6 कार हैं। इनमें से 4 उनकी पत्नी के नाम पर हैं।
गडकरी की इनकम बिजनेस, खेती और उनको मिलने वाली सैलरी से होती है। वह कुल 2 करोड़ रुपये की सालाना कमाई करते हैं।
नितिन गडकरी फिल्मों में भी पैसा लगाते हैं। इसके अलावा तिरुपति मंदिर से कटे हुए बालों को खरीदकर वह एमीनो एसिड बनाने वाले बिजनेस से मोटा पैसा कमाते हैं। म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, शेयरों में भी उनका निवेश है।