Mar 29, 2024
मुख्तार अंसारी की बांदा में हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई है। एक समय ऐसा था जब यूपी में मुख्तार अंसारी की तूती बोलती थी।
Source: express-archives
आतंक के दम पर मुख्तार अंसारी ने जो इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया था उसे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ध्वस्त करने में जरा भी समय नहीं लगा। हालांकि, इसके बाद भी मुख्तार अंसारी अपने पीछे करोड़ों की दौलत छोड़ गए हैं।
मुख्तार अंसारी की संपत्ति के बारे में जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि योगी सरकार का बुलडोजर उसकी कई सौ करोड़ की संपत्ति पर चल चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्तार अंसारी और उनसे जुड़े लोगों की अब तक 600 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
इसके साथ ही मुख्तार अंसारी के 2100 करोड़ रुपये से अधिक की आय के अवैध कारोबार को भी बंद किया जा चुका है।
मुख्तार अंसारी 5 बार विधायक रह चुके थे। 3 बार उन्होंने जेल में रहते हुए विधायकी चुनाव जीता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन पर 60 से अधिक क्रिमिनल केस दर्ज थे।
उन्हें 8 आरोपों में सजा सुनाई जा चुकी थी। उन्हें 2 मामलों में उम्र कैद की सजा भी हो चुकी थी।
myneta.info वेबसाइट के मुताबिक, मुख्तार अंसारी अपने पीछे कुल 21 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं। हालांकि, ये सरकारी आंकड़े हैं लेकिन मुख्तार अंसारी की संपत्ति को लेकर कहा जाता है कि उनके पास अब भी अकूत दौलत है।
मुख्तार अंसारी के घर में 2.5 लाख की एक एनपी बोर रिवाल्वर, 2 शॉर्ट गन, 2 राइफल (एक 30 और दूसरी 300 बोर) और 1 पिस्टल है।
क्या होता है White Gold? जानें पीले सोने से कितना अलग