Apr 15, 2024

800 करोड़ रुपये का कारोबार चलाती हैं MS Dhoni की सास, जानिए क्या करती हैं काम

Archana Keshri

क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कई ब्रांड्स के एंबेसडर हैं। इसके अलावा वह अपने बिजनेस और अन्य कामों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

Source: sakshisingh_r/instagram

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमएस धोनी की एक कंपनी उनकी सास चलाती हैं। दरअसल, धोनी की सास शीला सिंह उनके प्रोडक्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' की 'चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर' (CEO) हैं।

Source: sakshisingh_r/instagram

ये कंपनी कई करोड़ का कारोबार करती है। सिर्फ धोनी की सास ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी साक्षी भी इस बिजनेस से जुड़ी हैं।

Source: sakshisingh_r/instagram

जहां शीला सिंह इस कंपनी की CEO हैं तो वहीं साक्षी इस प्रोडक्शन हाउस में डायरेक्टर हैं। कंपनी के हेट के तौर पर शीला का ये पहला वेंचर है। इससे पहले वो एक हाउस वाइफ थीं।

Source: sakshisingh_r/instagram

वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी के पास कई कारोबार हैं, लेकिन उन्होंने पांच साल पहले धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड खोला था। लेकिन, उनकी पत्नी और सास ने मिलकर इस बिजनेस को आगे बढ़ाया है।

Source: sakshisingh_r/instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मां-बेटी की जोड़ी के लीडरशिप में धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की कुल संपत्ति 800 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

Source: sakshisingh_r/instagram

हालांकि, साक्षी धोनी के पास फिलहाल एमएस धोनी के इस प्रोडक्शन हाउस में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।

Source: sakshisingh_r/instagram

बता दें, साल 2023 की शुरुआत में इस प्रोडक्शन हाउस ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का निर्माण किया था। यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है जो अमेजन प्राइम वीडियो जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Source: sakshisingh_r/instagram

अरबपति हैं अभिनेत्री हेमा मालिनी, नेट वर्थ जान रह जाएंगे हैरान