Feb 06, 2024
Paytm इन दिनों संकट में है। RBI ने Paytm Payment Bank पर किसी भी प्रकार की ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी है।
पेटीएम हाल के दिनों में भारतीय स्टार्ट-अप्स की सफलता की सबसे बड़ी कहानी रही है।
लेकिन अब इसके पेमेंट्स बैंक के बंद होने की नौबत आ गई है।
पाकिस्ताना का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट बैंक है Jazzcash.
Jazzcash को पाकिस्तान का पेटीएम भी कहा जा सकता है। नवंबर 2023 तक इसके 4.3 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे।
जैजकैश की शुरुआत साल 2012 में आमिर इब्राहिम ने की थी। पहले इसका नाम मोबी कैश था। बाद में इसे Jazzcash कर दिया गया।
इनसाइट्स डेटा दरबार पोर्टल के मुताबिक साल 2022 में जैजकैश से 2 अरब से ज्यादा लेनदेन हुए। साल 2022 में Jazzcash ने 95.83 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का कारोबार किया था।
एक रात रुकने में चली जाएगी पूरी सैलरी! खूबसूरत है गंगा तीरे बसा यह होटल