Apr 06, 2025
काफी लोग ऐसे हैं जो विदेश नौकरी, घूमने या फिर काम के सिलसिले से जाते रहते हैं।
दुबई भी भारतीय खूब जाते हैं। कुछ लोग यहां नौकरी करने को काफी लोग घूमने जाते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि फ्लाइट में कितना सोना ला सकते हैं? नहीं तो आइए जानते हैं:
दुबई में भारत के मुकाबले सोना सस्ता मिलता है। दरअसल, दुबई में सोने और आभूषणों पर कोई जीएसटी नहीं लगता और बनाने में भी खर्च कम होता है।
भारत में सोना को लेकर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा सीमा शुल्क तय किया गया।
CBIC के अनुसार एक पुरुष यात्री अपने साथ 20 ग्राम सोना (अधिकतम 50 हजार रुपये तक) बिना कस्टम ड्यूटी के ला सकता है।
इसके साथ ही एक महिला यात्री दुबई से अपने साथ 40 ग्राम (1 लाख रुपये तक) तक सिक्के, बार या ज्वेलरी के रूप में सोना ला सकती है।
इससे अधिक होने पर कस्टम ड्यूटी भरनी होती है।
अमेरिका ने सबसे ज्यादा किन देशों पर लगाया टैरिफ? यहां देखें पूरी लिस्ट