Jan 27, 2026

कब पेश हुआ था भारत का पहला बजट और कितने का था?

Vivek Yadav

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को यूनियन बजट पेश करेंगी। सबसे नजरें इनकम टैक्स, रेलवे, इंफ्रा, डिफेंस आदि सेक्टर्स पर नजरें टिकी हुई है।

Source: express-archives

लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का पहला बजट कब पेश हुआ था और कितने का था। आइए जानते हैं:

Source: express-archives

भारत का पहला बजट 7 अप्रैल, 1890 को पेश हुआ था। तब भारत पर ब्रिटेन का शासन था।

Source: express-archives

उस समय भारत के वित्त मंत्री जेम्स विल्सन थे जिन्होंने देश का पहला बजट पेश किया था।

Source: express-archives

स्वतंत्र भारत का पहला यूनियन बजट वित्त मंत्री सर आर.के शनमुखम चेट्टी ने 19 नवंबर, 1947 को पेश किया गया था।

Source: express-archives

पहला बजट साढ़े सात महीने के लिए था, दरअसल उस दौरान भारत के बंटवारे के चलते बड़े पैमाने पर दंगे हुए थे। साढ़े सात महीने के बाद अगला बजट 1 अप्रैल, 1948 को पेश किया।

Source: express-archives

इसमें तय किया था कि भारत और पाकिस्तान दोनों सितंबर 1948 तक एक ही करेंसी का इस्तेमाल करेंगे। सर चेट्टी के इस्तीफे के बाद जॉन मथाई वित्त मंत्री बने। जिन्होंने 1949-50 और फिर 1950 से 51 का यूनियन बजट पेश किया।

Source: express-archives

स्वतंत्र भारत का पहले बजट का कुल रेवेन्यू अनुमान 171.15 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 197.29 करोड़ और राजकोषीय घाटा 24.59 करोड़ रुपये था।

Source: express-archives

केंद्रीय बजट कैसे बनता है? किन अनुच्छेदों में छिपा है बजट का ढांचा