हरियाणा में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
आज शाम पांच बजे नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नायब सिंह सैनी के पास कितनी संपत्ति है।
OBC समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नायब सिंह सैनी का सियासी सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू हुआ था।
2002 में वे युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अम्बाला के जिला महासचिव रहे। इसके बाद 2005 में उन्हें युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला का जिला अध्यक्ष बनाया गया।
2009 में वह भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महासचिव के पद पर रहे। 2012 में अंबाला से भाजपा जिला अध्यक्ष बने। 2014 में वह नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने।
2016 में उन्होंने हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री का पद संभाला। साल 2019 में वह कुरूक्षेत्र से सांसद चुने गए, जिसके बाद अक्टूबर 2023 में उन्हें हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वह लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक, नायब सिंह 3 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
उनके और उनकी पत्नी के पास 4 लाख कैश और अलग-अलग बैंको में 24 लाख से ज्यादा रुपये जमा हैं। पीपीएफ में 5.31 लाख रुपये के साथ उनके पास 3.17 लाख रुपये की एलआईसी बीमा पॉलिसी भी है।
नायब सिंह को गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास 9 लाख रुपये की इनोवा और 3 लाख रुपये की क्वालिस है। नायब सिंह और उनकी पत्नी के पास 5.40 रुपये के गोल्ड ज्वैलरीहैं। इसके अलावा उनके पास अंबाला और पंचकुला में 2.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है।