Jun 12, 2024
बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले चिराग पासवान मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग मंत्रालय मिला है।
क्या आपको पता है कि एक्टिंग से राजनीति में आने वाले चिराग पासवान के पास कितनी धन-दौलत है?
नामांकन के समय दाखिल हलफनामे में चिराग ने कुल 2.68 करोड़ की चल और अचल संपत्ति बताई थी।
एफिडेविट के मुताबिक, चिराग के पास 1.66 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.02 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।
चिराग के पास पास 14.40 लाख रुपए के सोने के गहने भी हैं। चिराग के पास पटना में एक घर है जिसकी कीमत 1.02 करोड़ रुपये है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 6 प्राइवेट कंपनियों में डायरेक्टर और शेयरहोल्डर भी हैं।
बता दें कि चिराग के पिता और दिवंगत नेता राम विलास पासवान ने नौ बार हाजीपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी।
Source: all Photos: chirag paswan facebook
Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति पता है?