बजट 2025 में बिहार को बड़ी सौगात- जानें क्या-क्या मिला?

बजट 2025 में बिहार को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बिहार में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी पटना के विस्तार का भी ऐलान किया गया है।

बिहार में पर्यटन बढ़ाने के लिए बुद्ध सर्किट पर जोर, बोध गया को विकसित किया जाएगा।

साथ ही बिहार में नई नगर योजना को मंजूरी दी गई है।

बिहार में फूड्स टेक्नोलॉजी बनाया जाएगा। साथ ही राज्य में फूड इंस्टीट्यूट बनेगा।

मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर एआरएम परियोजना के लिए सहायता मिलेगी जिसे 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा।

बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होगा।

आईआईटी पटना की क्षमता का विस्तार होगा।

बिहार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान स्थापित किए जाएंगा।

बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा जिससे लाखों किसानों को लाभ होगा।