आज के समय में बीमा सभी की जरूरत बन गया है। लेकिन सही बीमा पॉलिसी का चयन करना काफी जरूरी है। आज हम आपको 7 जरूरी बातें बताने वाले हैं, जो आपको बीमा एजेंट कभी नहीं बताते हैं।
आपको बीमा एजेंट पॉलिसी के एक्सक्ल्यूसिव और इनक्ल्यूड पॉइंट्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं देते हैं या तो फैक्ट बताये नहीं जाते या उनको गलत तरह से प्रेजेंट किया जाता है। इसलिए पॉलिसी लेते समय हमेशा एक्सक्ल्यून और इनक्ल्यूसन पॉइंट्स क्लियर करें।
एन्डोमेन्ट प्लान- इंश्योरेन्स कवर और सेविंग प्लान दोनों का कॉम्बिनेशन होता है। क्या आपको पता है कि एजेंट एन्डोमेन्ट प्लान का पूरा प्रीमियम नहीं भरते बल्कि इसका एक हिस्सा कमीशन के तौर पर जाता है, जिसके बारे में बीमा एजेंस आपको जानकारी नहीं देते हैं।
एन्डोमेन्ट प्लान की पॉलिसी काफी महंगी होती है। अगर आप किसी कारण इंस्टालमेंट नहीं भर पाते हैं तो पॉलिसी सरेंडर पर आपको कोई पैसा नहीं मिलता है। जिस फैक्ट से एजेंस आपको अक्सर अंजान रखते हैं।
आपको एजेंट्स 'फ्री लुक पीरियड' की जानकारी नहीं देते जिसके तहत आपको सुविधा मिलती है कि यदि आप लिए गए इंश्योरेंस प्लान की टर्म एंड कंडीशन से हैप्पी नहीं हैं तो आप डॉक्यूमेंट रिसीव होने के 15 दिन के अंदर इस प्लान को रिटर्न कर रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं।
एजेंट जटिल पॉलिसी शर्तों, जैसे वेटिंग पीरियड (Waiting Period), सह-भुगतान खंड (Co-payment Clause) को अनदेखा कर सकते हैं, जिससे कवरेज के दायरे के बारे में गलतफहमी हो सकती है।
एजेंट आपको पॉलिसी में शामिल Exclusions के बारे में पूरी जानकारी नहीं देते हैं।
आपको बीमा एजेंट पॉलिसी के सभी संभावित बेनेफिट के बारे में नहीं बताते हैं।