चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए ट्राई करें ये होममेड फेस मास्क

Feb 21, 2023Vivek Yadav

Source:Pexels

चेहरे पर टैनिंग की समस्या होने पर कुछ होममेड फेस मास्क हैं जिनकी मदद से फेस पर नेचुरल ग्लो लाया जा सकता है।

एलोवेरा फेस मास्क

एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चौथाई चम्मच नीम का पाउडर और आधा चम्मच कच्चा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग की समस्या दूर होती है और फेस पर नेचुरल ग्लो आता है।

पपीता-शहद

पपीता और शहद को मिक्स कर फेस मास्क तैयार किया जा सकता है। इसे लगाने से त्वचा सॉफ्ट होती है और साथ ही सनटैन रिमूव होने लगता है।

दूध-चावल आटा

दूध और चावल के आटे को मिस्क कर फेस मास्क बनाया जा सकता है। ये त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। कुछ दिनों तक फेस पर अप्लाई करने से प्राकृतिक ग्लो आ सकता है।

चंदन-गुलाब जल

चंदन और गुलाब जल का लेप तैयार कर फेस पर लगाने से कई सारे लाभ होते हैं। डेड स्कीन सेल्स रिमूव होती है, त्वचा को नमी मिलती है और साथ ही फेस पर जमे धूल गंदगी को पोर्स के अंदर से साफ करने में मदद मिलेगी।

नीम-हल्दी

फेस पर नेचुरल ग्लो और कील-मुंहासे या एक्ने दूर करने के लिए नीम-हल्दी का होममेड फेस मास्क लगाना असरकारी हो सकता है। नीम, हल्दी और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर फेस पर अप्लाई करने से लाभ मिल सकता है।