नर्म, मुलायम और खूबसूरत लिप के लिए बनाएं घर में ये स्क्रब
Image - Pexel
कॉफी और शहद का स्क्रब - एक कटोरी में कॉफी और शहद को डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण से अपने होंठों पर अच्छे से सर्कुलर मोशन में एक मिनट तक मसाज करें। ध्यान रहें कि इस मास्क को करीब एक मिनट तक होंठों पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
Image - Instagram
चॉकलेट लिप स्क्रब आपके होंठों को मॉइश्चराइज करेगा और टैन को भी हटाएगा।
Image - Instagram
बबलगम लिप स्क्रब बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले आप एक एक कटोरी में जैतून का तेल और चीनी को मिला लें। अब इस मिश्रण में स्ट्रॉबेरी एक्स्ट्रैक्ट को मिलाएं। इसके बाद इसे अपने होंठों पर लगाएं और थोड़ी देर रहने दें फिर पानी से धोकर होंठों पर लिप बाम लगा लें।
Image - Instagram
नारियल और शहद का लिप स्क्रब आपकी त्वचा की मृत कोशिकाओं को और रूखी त्वचा को हटाती है, जबकि शहद होंठों को नमी प्रदान करता है।
Image - Pexel
मिंट लिप स्क्रब आपके होंठों की त्वचा को नर्म और मुलायम बनाता है। वहीं, अंगूर के बीज का तेल हल्का होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो होंठों को मॉइश्चराइज करता है।
Image - Pexel
ब्राउन शुगर और शहद का लिप स्क्रब आपके होंठों की रंगत को निखारता है। यह आपके होंठों को फटने से भी बचाएगा, वहीं लैवेंडर का तेल आपके होंठों को पोषण देगा और सनबर्न से भी बचाएगा।
Video - Pexel
संतरे के छिल्के का लिप स्क्रब - संतरे का छिल्का होंठों के रंग को निखार सकता है। वहीं, बादाम तेल होंठों के रूखेपन को दूर करता है।
Video - Pexel
गुलाब और दूध का लिप स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आप गुलाब की पखुड़ियों को दूध के साथ अच्छे से मसलकर पेस्ट जैसा बना लें। अब इस पेस्ट को थोड़ी देर तक अपने होंठों पर रगड़ें। फिर गुनगुने पानी से धोकर लिप बाम लगा लें।
Image - Pexel
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Pexel