Dec 23, 2023 Priya Sinha

(Source: Freepik)

दिखना चाहते हैं उम्र से छोटा तो रोज खाएं ये एक फल

सेब एक ऐसा फल है जो हमारी ओवरऑल हेल्थ को बहुत फायदा पहुंचाता है।

सेब में कई पोषक तत्व मौजूद हैं जैसे कि – फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन-सी।

सेब मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट और पानी से बना होता है और इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

सेब खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और हार्ट भी हेल्दी रहता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब काफी फायदेमंद होता है।

यही नहीं, वजन घटाने में भी सेब काफी मदद करता है।

एक मीडियम साइज सेब में 4.37 ग्राम फाइबर मौजूद होता है जो रोज की जरूरत का 16% पूरा करता है।

सेब में विटामिन-सी और एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो आपकी स्किन को लंबे समय तक जवान बनाए रखता है।