Feb 20, 2023Vivek Yadav
Source:Pexels
पॉल्यूशन और बढ़ती उम्र का असर साफ चेहरे पर नजर आता है। ऐसे में 5 फूड्स हैं जो बिना पार्लर गए ही त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
अखरोट
ग्लोइंग स्किन के लिए अखरोट का नियमित रूप से सेवन करना फायदमेंद हो सकता है। इसमें मौजूद पौषक तत्व त्वचा को जवां बनाने में मदद करते हैं।
ब्रोकली
विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं और ये सारे पोषक तत्व ब्रोकली में पाये जाते हैं। इसके सेवन से त्वचा का कोलेजन लेवल संतुलित रहता है।
पपीता
पपीता पेट के साथ ही चेहरे के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से स्किन ग्लोइंग तो हगी ही साथ ही, एक्ने, मुंहासे, पिगमेंटेशन आदि जैसी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से त्वचा में सॉफ्टनेस और ग्लो आ सकती है। साथ ही धूप के कारण होने वाले नुकसानों को भी दूर करता है।
बेरीज
बेरीज की मदद से बिना पार्लर गये ही स्किन को जवां बनाया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, क्रैनबेरी, आंवला आदि के सेवन से त्वचा में चमक आती है।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें