May 08, 2024

बेहद खूबसूरत हैं मानुषी छिल्लर, जानें चमचमाती त्वचा का राज

Vivek Yadav

मानुषी छिल्लर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं।

Source: @manushi_chhillar/Insta

आइए जानते हैं एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन का राज क्या है।

मानुषी छिल्लर नैचुरल ग्लो के लिए खुद को हाइड्रेट रखती हैं। इसके लिए वो हर दिन भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं।

इसके साथ ही एक्ट्रेस नारियल पानी का भी खूब सेवन करती हैं।

मानुषी छिल्लर दिन में 3 स्टेप केयर रूटीन को फॉलो करती हैं जिसमें क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग शामिल है।

स्किन को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन जरूरी है। एक्ट्रेस कहीं भी बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं।

इसके साथ ही अदाकारा हर रोज सोने से पहले मेकअप रिमूव करती हैं। इसके बाद वो फेस को क्लीन कर नाइट क्रीम अप्लाई करती हैं।

मानुषी छिल्लर रोजाना भरपूर नींद लेती हैं। दरअसल, इसका असर चेहरे पर भी पड़ता है। नींद पूरी होने से त्वचा रिलैक्स होती है जिससे चेहरे ग्लो करता है।

इन लोगों को भूलकर भी चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए एलोवेरा जेल, पड़ सकता है भारी