Sep 20, 2022
Priya Sinha
क्या आप जानते हैं कि सफेद बालों को काला करने के लिए प्याज का रस बहुत फायदेमंद होता है, यहां जानें इस्तेमाल करने के 5 आसान तरीके।
आप रात को सोने से पहले बालों में तेल की तरह प्याज का रस आराम से लगा सकते हैं। कुछ मिनट स्कैल्प की मालिश करें और फिर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह शैंपू से धो लें।
सफेद बालों को काला करने के लिए आप प्याज के रस में आंवला पाउडर या आंवला फल पीसकर भी एक हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इस मिश्रण को बालों में लगाकर कम से 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।
प्याज का रस और एलोवेरा जेल का पेस्ट भी बालों के लिए बहुत लाभकारी है। ये बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
आप चाहे तो प्याज के रस को नारियल या सरसों तेल में भी मिलाकर लगा सकते हैं। सोने से पहले स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश करें और सुबह धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस ट्रिक को जरूर अपनाएं।
बालों को नेचुरल काला बनाने के लिए प्याज का रस और मेहंदी का एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे सफेद बालों पर लगा लें। इस पेस्ट को 3-4 घंटों तक बालों में जरूर लगाएं और फिर शैंपू से धो लें।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें