आंखों को देना हो सुकून तो घर पर बनाएं ये मास्क
Image - Pexel
वर्क फ्रॉम होम में घंटों तक लैपटॉप पर काम करने की वजह से आंखों के नीचे डार्कसर्कल और थकावट आ जाती है। ऐसे में घर बैठे आप तैयार कर सकते हैं बेस्ट आई मास्क।
Image - Pexel
एलोवेरा एंड ओलिव ऑयल मास्क - आई मास्क बनाने के लिए एक बर्तन में फ्रैश एलोवेरा लें और इसमें एक छोटा चम्मच ओलिव ऑयल मिला लें। अब इसे अपनी आंखों पर लगाएं और इसे रातभर लगा रहने दें।
Image - Pexel
मिल्क एंड रोज आई मास्क - इन दोनों का मास्क बनाने के लिए आधा कटौरा दूध लें और इसमें गुलाब की पत्तियां डाल लें। अब इन्हें रातभर के लिए फ्रीज में छोड़ दें। इस आई मास्क को आंखों के नीचे लगाएं और अच्छे से रगड़े। इसे रात को सोने से पहले जरूर से ट्राय करें।
Video - Pexel
कॉफी एंड रोज वाटर आई मास्क - इसका आई मास्क बनाने के लिए एक छोटा चम्मच ग्राउंड कॉफी और दो छोटे चम्मच रोज वाटर को एक बर्तन में मिलाए। इसके बाद इसे आंखों के आसपास करीब आधे घंटे तक रूस से रब करें। अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
Image - Pexel
हल्दी और नींबू आई मास्क - इसके लिए आपको एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और दो छोटे चम्मच दही की एक बर्तन में जरूरत पड़ेगी। इसमें नींबू भी मिलाएं और आंखों के आसपास करीब 25 मिनट तक लगाए रखें। बेहतरीन रिजल्ट के लिए इसे दिन में दो बार ज़रूर से करें।
Image - Instagram
आलू और पुदीना आई मास्क - इन दोनों में कई एंटी-इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज मौजूद होती है। इस मास्क को बनाने के लिए आलू और पुदीने का मिलाकर जूस निकाल लें। अब इसे कुछ देर के लिए फ्रीज में रख दें। कुछ देर के बाद इसे आंखों के नीचे स्किन पर लगाएं और 25 मिनट बाद रूई से साफ कर लें। इससे काफी फायदा मिलेगा।
Image - Instagram
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Pexel