नेचुरल ग्लो के लिए इन तरीकों से फेस पर लगाएं सेब, खिल उठेगी स्किन

सेब न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा के लिए भी वरदान है। सेब में मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को पोषण देकर नैचुरल ग्लो प्रदान करते हैं।

सेब और दही

एक सेब को मिक्सी में पीस लें और इसमें 1 चम्मच दही मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर 10 मिनट लगा कर रखें और फिर नॉर्मल पानी से वॉश करें। इससे स्किन ग्लोइंग बनती है।

सेब और ग्लिसरीन

सेब में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल्स की समस्या दूर हो सकती है। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए लगा कर रखें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।

सेब और मलाई

1 पिसे हुए सेब में 1 चम्मच मलाई मिलाएं और 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखें। फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे स्किन मुलायम और ग्लोइंग बनती है।

सेब और शहद

एक सेब को पीस कर इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस फेस पैक को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखें। ऐसा करने से स्किन टाइट होने के साथ ग्लोइंग भी बनेगी।

सेब और दूध

एक पीसे हुए सेब में 1 चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे न सिर्फ त्वचा में निखार आएगा बल्कि स्किन की समस्याओं से राहत भी मिलेगी।

सेब और गुलाब जल

एक सेब का रस निकालकर उसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे रूई से चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा हाइड्रेट होगी।

नोट

सेब का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपको इससे कोई एलर्जी होती है तो इसका इस्तेमाल न करें।