Mar 27, 2024
अदिति राव हैदरी को लेकर खबर है कि उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने तेलंगाना के श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी रचाई है।
Source: @aditiraohydari/Insta
अदिति राव हैदरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। आइए जानते हैं उनकी खूबसूरती का क्या राज है।
अदिति राव हैदरी बता चुकी हैं कि वो केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करती हैं। ज्यादातर एक्ट्रेस स्किन केयर के लिए किचन इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करती हैं।
एक्ट्रेस अपने बैग में चंदन हमेशा रखती हैं। इसे अपने चेहरे पर वो अक्सर अप्लाई करती हैं और ये उनके फेस पर सूट भी करता है।
फेस पर किसी भी तरह की समस्या होने पर अदिति राव हैदरी चंदन का पाउडर लगाती हैं। इससे कई सारी स्किन समस्याएं खत्म हो सकती हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस अपने फेस पर कच्चा दूध और दही लगाती हैं।
इन दोनों चीजों का एक्ट्रेस फेस मास्क बनने में भी इस्तेमाल करती हैं। कई बार इसके साथ तेल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करती हैं और 20 मिनट बाद फेस को ठंडे पानी से धो लेती हैं।
अदिति राव हैदरी अपने लुक को सिंपल रखना पसंद करती हैं। वहीं, एक्ट्रेस ब्रो किट भी हमेशा अपने साथ रखती हैं। जरूरत पड़ने पर तुरंत इसका इस्तेमाल करती हैं।
नेचुरल ग्लो के लिए इन तरीकों से फेस पर लगाएं सेब, खिल उठेगी स्किन