वैभव सूर्यवंशी खेलते तो नहीं हारती टीम इंडिया?

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में वैभव को मौका दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हो सकते हैं

India Vs Ireland T20 series: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था और फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा। लेकिन टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखा और वैभव को बेंच पर बैठाए रखा। इसके बाद भारत को सीरीज में 0-2 की हार झेलनी पड़ी और अब सवाल

उठ रहे हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं दिया गया? इस बीच भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में वैभव को मौका दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हो सकते हैं और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें